logo

Assembly Elections : हेमंत सोरेन ने कल्पना और बसंत के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद 

hemant_cm.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन और बसंत सोरेन के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आज आशीर्वाद लिया। चुनाव से पहले कुनबे का एक साथ दिशोम गुरु से मिलना काफी अहम माना जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दी है। बता दें कि देर रात जेएमएम ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की है। सूची के मुताबिक हेमंत सोरेन बरहेट से, कल्पना मुर्मू गांडेय से और बसंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेंगे। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News